देश की सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन ने दिग्गज कारोबारी विजय माल्या की एयरलाइन किंगफिशर को जोर का झटका दे दिया है। दरअसल हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने किंगफिशर एयरलाइंस को जेट ईंधन की बिक्री रोक दी है। बताया जा रहा है कि किंगफिशर की तरफ से पुराने बकाए का भुगतान ना किए जाने के चलते यह कदम उठाया गया है। एचपीसीएस के इस कदम से गुरुवार को किंगफिशर की कई उड़ाने प्रभावित हुईं। इस मामले की जानकारी देते हुए कंपनी के एक अधिकारी ने कहा कि किंगफिशर को गुरूवार सुबह
तक भुगतान करना था। पर उन्होंने कोई भुगतान नहीं किया और ऐसे में सभी प्रमुख हवाई अड्डों पर उन्हें जेट ईंधन की आपूर्ति बंद कर दी गई है। आपको बता दें कि विजय माल्या द्वारा प्रवर्तित किंगफिशर को एचपीसीएल 7-8 करोड़ रुपए का जेट ईंधन या एटीएफ बेचती है। जबकी कंपनी पर कुल बकाया ऋण 634 करोड़ रुपए का है जिसमें से एचपीसीएल को 130 करोड़ रुपए चुकाने हैं। हालांकि अब खबर आ रही है कि किंगफिशर और एचपीसीएल में हुई बातचीत के बाद अब इस विमान कंपनी को जेट ईंधन की सप्लाई फिर से शुरू कर दी गई है।
| Another articles: |
|---|
|
| Powered By relatedArticle |
नई दिल्ली।। भारतीय नियंत्रक और महालेखा...
26 March 2011 Read more...जीवन बीमा क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारतीय...
25 March 2011 Read more...