Joomla Templates and Joomla Extensions by JoomlaVision.Com
  • HOT NEWS
ताज़ा खबरें: चारा घोटाले में लालू कोर्ट में पेश - Wednesday, 15 February 2012 06:32
देश-दुनिया: लोन करेगा और त्रस्त - Tuesday, 25 October 2011 00:00
कंपनियां: आ गया अब सबसे सस्ता टचस्क्रीन फोन - Tuesday, 25 October 2011 02:49
BLUE GREY RED

मारुति का गुड़गांव प्‍लांट ठप, हड़ताल के समर्थन में आए सुजुकी के कर्मचारी

नई दिल्‍ली. मारुति सुजुकी इंडिया के मनेसर स्थित प्लांट पर माहौल उस समय गरम हो गया जब पुलिस के करीब  1500 जवानों ने फैक्ट्री पहुंचकर हड़ताल कर रहे कर्मचारियों को फैक्‍ट्री परिसर से बाहर निकालने की कोशिश की। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बाद ये जवान हड़ताली कर्मचारियों को परिसर से बाहर करने पहुंचे थे। हालांकि हड़ताल पर डटे कर्मचारियों ने हाई कोर्ट की भी नहीं मानी और मानेसर स्थित कारखाना परिसर में धरना देते रहे जिससे वहां कामकाज ठप रहा। आज वहां हड़ताल का आठवां दिन है। इसके बाद आज गुड़गांव प्लांट में भी काम बंद हो गया क्योंकि वहां पार्ट्स की सप्लाई बंद हो गई है। ये पार्ट्स मानेसर में बनते हैं और वहां से ही इनकी सप्लाई गुड़गांव में होती है।
कंपनी के एक प्रवक्ता ने बताया कि वहां काम दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। अब रविवार को मौजूदा हालात की समीक्षा होगी और फिर आगे की रणनीति तय होगी। कंपनी के गुड़गांव प्लांट में हर रोज 2800 गाड़ियों का उत्पादन होता है। पास के सुजुकी पॉवरट्रेन इंडिया के कर्मचारी भी मारुति के कामगारों के समर्थन में वहां बैठ गए हैं। इससे स्थिति और बिगड़ गई है। कल हाई कोर्ट ने ऑर्डर दिया था कि कामगार परिसर छोड़ दें और दूर धरने पर बैठें। उसने पुलिस कमिश्नर को इस बारे में कार्रवाई का भी निर्देश दिया है।





Another articles:

Powered By relatedArticle

ऑनलाइन गेस्ट

We have 1 guest online

प्रॉपर्टी बैंक

लोन से पहले जानिए इनके मतलब

लोन से पहले जानिए इनके मतलब

अगर आप लोन लेने के बारे में सोच रहे हैं,...

25 March 2011 Read more...
Joomla Templates and Joomla Extensions by JoomlaVision.Com

टैक्स टिप्स

टैक्स बटोरने में कैग ने बताईं खामियां

टैक्स बटोरने में कैग ने बताईं खामियां

नई दिल्ली।। भारतीय नियंत्रक और महालेखा...

26 March 2011 Read more...
Joomla Templates and Joomla Extensions by JoomlaVision.Com

इनश्योरेंस जगत

जीवन बीमा कंपनियों का प्रीमियम संग्रह बढ़ा

जीवन बीमा कंपनियों का प्रीमियम संग्रह बढ़ा

जीवन बीमा क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारतीय...

25 March 2011 Read more...
Joomla Templates and Joomla Extensions by JoomlaVision.Com

मुस्कुराइए

हनी, Ru free 2nite?

हनी, Ru free 2nite?

ये बताइए, आप अपने फोन में दी गई एसएमएस, एमएमएस...

25 March 2011 Read more...
Joomla Templates and Joomla Extensions by JoomlaVision.Com