बाज़ार में टचस्क्रीन फोन उपलब्ध तो हैं लेकिन वे महंगे हैं। लेकिन अब एक ऐसा टचस्क्रीन फोन आ गया है जिसे आप आसानी से खरीद सकते हैं और धड़ल्ले से इस्तेमाल भी कर सकते हैं। यह शानदार फोन पेश किया है चीनी कंपनी जीफाइव ने। कंपनी ने बाज़ार में दो सस्ते हैंडसेट उतारे हैं। इनमें एक है जी66आई और दूसरा है जी 99आई। पहले वाले की कीमत है महज 2789 रुपए जो कोई भी खर्च कर सकता है। दूसरा फोन यानी जी 99आई थोड़ा महंगा है और उसकी कीमत है 4089 रुपए। ये दोनों फोन देश भर में बिकने लगे हैं। इन दो हैंडसेट के आने से बाज़ार में स्पर्धा बढ़ेगी और कुछ सस्ते हैंडसेट लांच होंगे। माइक्रोमैक्स जैसी भारतीय कंपनियां भी सस्ते मोबाइल सेट पेश कर रही हैं।
| Another articles: |
|---|
|
| Powered By relatedArticle |
नई दिल्ली।। भारतीय नियंत्रक और महालेखा...
26 March 2011 Read more...जीवन बीमा क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारतीय...
25 March 2011 Read more...