देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल को दूरसंचार क्षेत्र के न्यायाधिकरण टीडीसैट ने बड़ी राहत दे दी है। दरअसल टीडीसैट ने एयरटेल को लाइसेंस नियमों के कथित उल्लंघन के मामले में दूरसंचार मंत्रालय द्वारा लगाए गए 50 करोड़ रुपए जुर्माने की आधी रकम जमा करने का निर्देश दिया। टीडीसैट ने एक अंतरिम आदेश पारित करते हुए देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी को दो सप्ताह के भीतर इस रकम का भुगतान करने का निर्देश दिया है।एयरटेल कंपनी पर थोक में मोबाइल कनेक्शन जारी करने का आरोप है। टीडीसैट ने कहा है कि कंपनी को इस रकम की
अदायगी करने का निर्देश न्याय के हित में होगा, लेकिन साथ ही न्यायाधिकरण ने यह भी रेखांकित किया वह जुर्माने के खिलाफ भारती एयरटेल द्वारा दायर याचिका की सुनवाई करते समय पूर्वाग्रह से ग्रसित नहीं होगा। आपको बता दें कि 19 सितंबर को दूरसंचार विभाग ने एयरटेर 50 करोड़ रुपए जुर्माना लगाया था।
| Another articles: |
|---|
|
| Powered By relatedArticle |
नई दिल्ली।। भारतीय नियंत्रक और महालेखा...
26 March 2011 Read more...जीवन बीमा क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारतीय...
25 March 2011 Read more...