देश के केंद्रीय बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने गैर बैंकिंग वित्त कंपनियों के लिए खास एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि ये कंपनियां आभूषण विक्रेताओं और सोने, चाँदी के थोक कारोबारियों के साथ लेनदेन में सावधान रहें। केन्द्रीय बैंक ने इस तरह के ग्राहकों को ‘उच्च जोखिम’ वाले ग्राहकों की कटेगरी में रखने की हिदायत दी है। बैंक ने यह भी कहा है कि इनके जरिए होने वाले नकद लेनदेन में अवैध तरीके से लाया गया धन अर्थव्यवस्था में घुसपैठ कर सकता है।
केंद्रीय बैंक ने इससे पहले जनवरी में इस प्रकार का निर्देश बैंकों के लिए भी जारी किया था। उनसे भी कहा गया था कि ज्वेलर्स के साथ उच्च जोखिम वाले ग्राहक के रूप में व्यवहार करें और इनके साथ लेन देन के दौरान विशेष सावधानी बरतें।
गौरतलब है कि आभूषण और सर्राफा व्यापारियों के सौदों में नकदी का अधिक इस्तेमाल होता है। ऐसे में ये आशंका बनी रहती है कि इनके जरिए बैंकिंग व्यवस्था में काले धन प्रवाह के लिए इन व्यापारियों का इस्तेमाल किया जा सकता है।
| Another articles: |
|---|
|
| Powered By relatedArticle |
नई दिल्ली।। भारतीय नियंत्रक और महालेखा...
26 March 2011 Read more...जीवन बीमा क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारतीय...
25 March 2011 Read more...